स्नातकोत्तर-विद्यावारिधि स्तर पाठ्यक्रम (Post Graduation - Doctoral
Level)
-
संस्कृत व्याकरण (Sanskrit Grammar)
- सन्धि - सिद्धान्तकौमुदी के अनुसार स्वर, व्यञ्जन तथा विसर्ग सन्धियों का
अध्ययन।
- समास - सिद्धान्तकौमुदी के आधार पर तत्पुरुष, द्वन्द्व, कर्मधारय,
बहुव्रीहि आदि समासों की व्याख्या।
- कारक - सिद्धान्तकौमुदी के अनुसार कारकों का वर्गीकरण, प्रयोग और उदाहरण।
- कृदन्त प्रत्यय - कृदन्त प्रत्ययों का सामान्य परिचय तथा उनके प्रयोग।
- प्रयोग - कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य एवं भाववाच्य।
-
साहित्य (Literature)
- प्रमुख संस्कृत कवि एवं उनकी रचनाएँ: वाल्मीकि, व्यास, भरतमुनि,
भास, कालिदास, भवभूति, माघ, बाणभट्ट, श्रीहर्ष, अश्वघोष, शूद्रक आदि का
जीवन एवं साहित्य का सामान्य परिचय।
- मुख्य संस्कृत ग्रन्थ: रामायण, महाभारत, नाट्यशास्त्र, रघुवंश,
अभिज्ञानशाकुन्तल, मेघदूत, ऋतुसंहारम्, स्वप्नवसवदत्त, मृच्छकटिक,
उत्तररामचरित, शिशुपालवध, हर्षचरित, कादम्बरी, मालतीमाधव, बुद्धचरित,
नीतिशतक, अर्थशास्त्र, पञ्चतन्त्र, अग्निपुराण, विष्णुपुराण, तथा शिवपुराण
आदि का सामान्य अध्ययन।
- आधुनिक संस्कृत साहित्य: रेवाप्रसाद द्विवेदी, राधावल्लभ त्रिपाठी,
अभिराज राजेन्द्र मिश्र, भट्ट मथुरानाथ शास्त्री, पं. रामावतार शर्मा,
रमाकान्त शुक्ल आदि आधुनिक कवियों एवं उनके ग्रन्थों का परिचय।
- छन्द परिचय: अनुष्टुप, इन्द्रवज्रा, उपेन्द्रवज्रा, उपजाति,
वसन्ततिलका, मालिनी, मन्दाक्रान्ता, खग्धरा, शिखरिणी, शार्दूलविक्रीडित
इत्यादि का लक्षण एवं उदाहरण।
- रस परिचय: रसों की परिभाषा, प्रकार, रस-बाद और रस-भेद का सामान्य
परिचय।
- अलङ्कार परिचय: अनुप्रास, यमक, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, निदर्शना,
अर्थान्तरन्यास आदि का लक्षण एवं उदाहरण।
-
दर्शन (Philosophy)
- आस्तिक दर्शन: न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा और वेदान्त का
सामान्य परिचय।
- नास्तिक दर्शन: चार्वाक, बौद्ध एवं जैन दर्शन का सामान्य परिचय।
- श्रीमद्भगवद्गीता: द्वादश (12) अध्यायों का संक्षिप्त परिचय एवं
तात्त्विक विश्लेषण।
-
वैदिक साहित्य (Vedic Literature)
- वेदों का परिचय — ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का संक्षिप्त
परिचय।
- उपवेद — आयुर्वेद, धनुर्वेद, गन्धर्ववेद, अथर्ववेद का सामान्य परिचय।
- वैदिक ऋषि — प्रमुख ऋषियों का परिचय, वैदिक युग में उनका योगदान एवं
रचनात्मक दृष्टि।
-
ज्योतिषशास्त्र तथा पर्व-संस्कृति (Astrology and Festivals)
- बारह राशियों के नाम एवं उनके स्वामी ग्रहों का परिचय।
- नक्षत्रों के नाम एवं उनका ज्योतिषीय महत्त्व।
- भारतीय पर्व-उत्सवों के नाम, तिथियाँ एवं धार्मिक-सांस्कृतिक आधार।
- द्वादश भाव विचार — 12 भावों का सामान्य परिचय एवं ज्योतिषीय दृष्टि से
उनका महत्त्व।
-
सामान्य ज्ञान (General Knowledge - Sanskrit)
- संस्कृत विश्वविद्यालय — प्रमुख संस्कृत विश्वविद्यालय और उनके उद्देश्य
एवं ध्येय वाक्य।
- संस्कृत संस्थाएँ — भारत एवं विदेशों में कार्यरत प्रमुख संस्कृत संस्थाओं
(सर्वकारीय एवं सामाजिक) का परिचय।
- संस्कृत से सम्बन्धित आयोग एवं समितियों का संक्षिप्त परिचय।
- सरल मानक संस्कृत का परिचय।
- राष्ट्रीय शिक्षानीति (2020) में संस्कृत से सम्बन्धित विषयों का परिचय।
- केन्द्र एवं राज्य सरकार की संस्कृत से सम्बन्धित प्रमुख योजनाओं का परिचय।